अलीगढ़, जनवरी 4 -- अकराबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसरोई के निकट शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक ने सिर पर लकड़ी का गट्ठा लादकर सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और बाइक सवार दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में घायल महिला की पहचान शारदा देवी (42) पत्नी हेमेंद्र सिंह निवासी ग्राम सिसरोई के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार गुलशन पुत्र सतेंद्र तथा अनुराग (28) पुत्र अशोक निवासी ग्राम मढ़ाका, थाना सहपऊ, जनपद हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय अलीगढ़ भिजवाया। उपचार के दौरान शारदा देवी एवं अनुराग की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गुलशन को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है...