बदायूं, अक्टूबर 6 -- तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन से टक्कर होने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली के कुलचौरा गांव के पास हुआ। कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के गांव नंदलाल टाली निवासी बंटी और उपेंद्र 30 वर्ष सोमवार शाम बाइक से अलापुर की ओर रिश्तेदारी में जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल बदायूं-अलापुर मार्ग पर कुलचौरा गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क क...