मऊ, जुलाई 28 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। इंदारा-वाराणसी रेलवे मार्ग पर इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक 4सी स्पेशल में मगंलवार की दोपहर लगभग बारह बजे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे फाटक टूट गया। इसके बाद गेटमैन ने स्टेशन मास्टर व आरपीएफ को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर रेलवे टेक्निकल विभाग के कर्मचारी पहुँच गए। दोनों तरफ लगी वाहनों को स्लाइडर जंजीर से रोक कर ट्रेन को पार कराया। रेलवे कर्मचारियों ने तीन घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद गेट को दुरुस्त किया।पुलिस मौके पर पहुँचकर बाइक सवार की खोजबीन करने में जुट गई। इंदारा रेलवे मार्ग पर मगंलवार को बनी रेलवे क्रासिंग को ट्रेन नम्बर 15716 गरीब नवाज अमृतसर से जयनगर की तरफ जाने के लिए केबिन मैन ने गेट बंद कर रहा था। यह भी पढ़ें- Orai News: अज्ञात वाहन ने तोड़ा रेलवे क्रॉस...