तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, राहगीर गंभीर
दुमका, जून 11 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। दुमका-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीचे बाजार उप डाकघर के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरने से बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। सड़क दुर्घटना के दौरान कार्य से जा रहे भाजपा नेता स्वरूप सिन्हा, उदय कांत झा, मानिक सेन, शिक्षक गौरीशंकर मंडल सहित स्थानीय अन्य नागरिकों ने घायलों की सहायता की। घायलों को तुरंत टोटो में बिठाकर जरमुंडी सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल राहगीर सीताराम पंडित (55 वर्ष) जरमुंडी निवासी को बेहतर चिकित्सा के लिए दुमका के फुलो झानो मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक हादसे में दो युवक हुए जख्मी वहीं घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.