उरई, मार्च 8 -- उरई। जिला कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र ग्राम दमनपुर में शनिवार शाम को तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर हालत में परिवार के लोग वृद्ध को उरई मेडिकल कॉलेज लाए थे। यहां वृद्ध के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शनिवार शाम को जिला कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र ग्राम दमनपुर में वृद्ध किसान हाकिम सिंह पैदल गांव के बाहर अपने खेत पर जा रहा था। इस दौरान उनको पड़ोसी गांव के तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें हकीम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने टक्कर मार कर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ लिया। जबकि हादसे की खबर वृद्ध किसान के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन वृद्ध किसान हाकिम सिंह को उठाकर उरई मेडिकल कॉलेज लाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.