कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलामीपुर गांव के समीप गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जाकर भिड़ गए। हादसे में तीन युवकों को चोटें आई हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। कोखराज थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी सतीश कुमार (26) पुत्र लाल सिंह, गोलू (23) पुत्र भुइयादीन व ओम प्रकाश (22) पुत्र प्रेमचंद प्रजापति गुरुवार की रात एक ही बाइक पर सवार होकर वैवाहिक समारोह में शामिल होने सैनी के रामपुर बढ़नावां गए थे। लौटते वक्त गुलामीपुर के समीप इनकी तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही कार से जाकर भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक सवार तीनों युवक काफी दूर छिटककर गिरे। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.