तेज रफ्तार बाइक में टक्कर, तीन घायल
बदायूं, मई 16 -- कस्बे के मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। अटल चौक की ओर से आ रही अनियंत्रित मोटर साइकिल ने सामने से आ रही दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार तेज गति से भीड़भाड़ वाले और संकरे बाजार मार्ग से गुजर रहा था। व्यस्त इलाके में भी चालक ने रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रखा, जिसके चलते अचानक संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही दूसरी बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक और चार वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अमर सिंह निवासी हरनाम नगला, फैजान निवासी खैरी और चार वर्षीय रियान पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- दनुआ घाटी में रफ्तार का कहर बाइक सवार बिहार के तीन युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.