कन्नौज, मार्च 23 -- -सलेमपुर से लौटते समय गांव के बाहर हुआ हादसा तालग्राम, संवाददाता। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।कस्बा तालग्राम के मोहल्ला जेरकिला निवासी यूसुफ खान सोमवार सुबह करीब 10 बजे सलेमपुर गांव किसी काम से गया था। वहां से वापस लौटते समय गांव के बाहर उसकी बाइक अचानक फिसल गई। हादसे में वह सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी तालग्राम पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.