तेज रफ्तार बाइक फिसलने से दो युवक घायल
हरदोई, अप्रैल 16 -- पाली। पाली शाहाबाद सड़क पर बेगराजपुर गांव के पास गुरुवार दोपहर को एक तेज रफ्तार बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के गांव कछेलिया निवासी विकास कश्यप गुरुवार दोपहर किसी काम से कस्बा आया था। वापस लौटते समय बस अड्डे पर उसे पड़ोसी रिंकू लाल कश्यप मिल गया, जिसे वह अपनी बाइक पर बैठाकर अपने गांव जाने लगा। जैसे ही दोनों बेगराजपुर गांव के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटते हुए गिर गई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में बाप - बेटा घायल हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रही एंबुलेंस के चालक प्रवेश कुमार और ईएमटी अवनीश कुमार ने सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.