तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवक गंभीर घायल
कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के परभा गांव के बाहर गुरुवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान संजय पुत्र सूरज निवासी मऊ, अश्वनी पुत्र बच्चीलाल निवासी चकबेहना और नारायण पुत्र पहाड़ी निवासी कटैया के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को कनैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी की टीम ने इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। चर्चा है कि युवक शराब के नशे में थे। इसी वजह से बाइक अनियंत्रित हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.