हरदोई, अप्रैल 18 -- हरियावां (हरदोई)। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। भूराटीकुर गांव के पास हरदोई-पिहानी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सामने कुत्ता को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बाइक सवार युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह जिंदा जल गया। मृतक की पहचान अमित कश्यप (26) निवासी हरियावां के रूप में हुई है। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार भाई सनी 22 वर्ष और पुत्र रचित गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक गांव में गेहूं की गहाई कराकर सुबह करीब चार बजे हर...