भागलपुर, अप्रैल 26 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि शिवनारायणपुर-किसनदासपुर मार्ग पर मध्य विद्यालय शिवनारायणपुर के पास तेज रफ्तार में जा रही एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बुद्धूचक थाना क्षेत्र के गोघट्टा गांव निवासी मनोज सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और शिवनारायणपुर थाना की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल कहलगांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्का से नप कर्मी घायल यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर यह भी पढ़ें- अनियंत्रिक होकर गिरा बाइक सवार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...