किशनगंज, मार्च 31 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के हाटगांव निवासी साबिर आलम द्वारा तेज रफ्तार बाइक चलाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह टेढ़ागाछ क्षेत्र के हटगांव निवासी साबिर आलम अपने घर से बाइक लेकर टेढ़ागाछ आ रहे थे, इसी क्रम में शर्मा टोली के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद दो युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवतियों एवं बाइक सवार को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टेढ़ागाछ पहुंचाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान आशा कुमारी एवं रूपा कुमारी (पिता- जगन शर्मा), निवासी शर्मा टोली के रूप में हुई है। दोनों युवतियों में से आशा कुमारी के सिर एवं शरीर के अन्य ...