धनबाद, दिसम्बर 10 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग बस्ताकोला के समीप सोमवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक जेएच 10 डीएफ 0499 ने पैदल सड़क पार कर रहे विक्ट्री दुर्गा मंदिर कॉलोनी निवासी मुकेश सिंह उर्फ बल्लू सिंह (40) को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बबलू सिंह बीच सड़क पर ही गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार युवक भी बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बाइक सवार के दूसरे साथी बाइक छोड़कर किसी तरह अपने घायल साथी को उठाकर ले भागे। स्थानीय लोगों ने मुकेश को उठाकर धनबाद के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस ने देर रात बाइक को जब्त कर थाना ले आई। मंगलवार की सुबह पुलिस ने नर्सिंग होम से शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया बाइक सवार...