तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को रौंदा, हालत गंभीर
सीवान, सितम्बर 8 -- सिसवन, एक संवाददाता। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव स्थित दाहा नदी पुल पर रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के किशनवारी गांव निवासी विक्रमा शर्मा के 60 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिसवन पहुंचाया। बताया गया कि वीरेंद्र शर्मा अपनी दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान दाहा नदी पुल पर तेज रफ्तार अपाची बाइक सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घायल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.