तेज रफ्तार बाइक ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत
बलरामपुर, मई 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल ने एक मजदूर की जान ले ली। घटना 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब गांव गंज इक्का निवासी ननके यादव (45) मजदूरी कर घर लौट रहे थे। हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम गंजड़हवा निवासी मृतक के भाई रक्षाराम के मुताबिक, जैसे ही मेरे भाई रास्ते में पहुंचे, पीछे से आ रही मोटरसाइकिल के चालक ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम अमवा निवासी इकबाल उर्फ लालू ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ननके यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत शिवपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.