नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सोनिया विहार में जीरो पुश्ता मेन रोड पर एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग सतीश कुमार ईस्ट गोकलपुरी, अमर कॉलोनी के निवासी हैं और तीस हजारी कोर्ट में काम करते हैं। सोमवार रात करीब 8:30 बजे पीड़ित नानकसर से पैदल जीरो पुश्ता मेन रोड होते हुए जा रहे थे। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सतीश कुमार सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके चेहरे और दाहिने हाथ पर चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.