तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, हाथ टूटा
गोरखपुर, जून 29 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के रामूडिहा गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति का हाथ टूट गया। हादसे में बाइक चालक को भी चोटें आई हैं। रामूडिहा निवासी विश्वास कश्यप (48) रात करीब 10 बजे फोरलेन की सर्विस लेन से पैदल सोनबरसा चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विश्वास कश्यप सड़क पर गिर पड़े और उनका दाहिना हाथ टूट गया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.