जौनपुर, मई 24 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर रायपुर गांव के पास रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 26 वर्षीय अतुल कुमार मिश्र पुत्र लालचंद्र मिश्र तथा 32 वर्षीय गणेश कुमार मिश्र पुत्र अशोक कुमार मिश्र अपनी बाइक से किसी काम से सुजानगंज की ओर जा रहे थे। रायपुर गांव के पास दोनों ने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और सड़क पार कर पैदल दूसरी पटरी की ओर जाने लगे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों ...