गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा ट्रैफिक सिग्नल पर सड़क पार कर रहे दो बाइक सवारों को दिल्ली की ओर से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पार कर रहे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों आईसीयू में भर्ती हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवारों को हिरासत में ले लिया है।दिल्ली की कल्याण पुरी में रहने वाले हरीश ने बताया कि उनके जीजा सुरेश चंद्र निवासी मोदीनगर और उनके दोस्त भौजवीर निवासी विजय नगर, इंदिरापुरम में एक होटल पर काम करते हैं। दोनों 21 मार्च की रात ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों वसुंधरा में रेड लाइट पर सड़क पार करने लगे तभी दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन...