शामली, जून 5 -- कांधला। कस्बे के मोहल्ला मोलालान में घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बालिका तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। बुधवार को मोहल्ला मोलालान निवासी सलमान की पुत्री रेशमा 8 वर्षीय अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों को सूचना दी गई। परिजन घायल बालिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि च...