तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर
कोडरमा, जून 23 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के लखीबागी के समीप सोमवार की देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान वीरू कुमार (पिता- सुरेंद्र सिंह), निवासी दिबौर, कोडरमा के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक स्पोर्ट्स बाइक से जा रहा था, तभी लखीबागी के पास उसका दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। घटना के बाद पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.