तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, युवक की मौत
शामली, मार्च 31 -- कैराना। तेज रफ्तार बाइक के दीवार से टकराने के कारण एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी उवैस (20) बाइक से सोमवार देर रात ऊन क्षेत्र में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वहां उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में उवैस गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की प्रात: करीब नौ बजे गमगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उवैस के पिता और भाई की भी पूर्व में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.