तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल
साहिबगंज, मई 13 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल-उधवा निर्माणाधीन फोर लेन सड़क पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसनटोला के मो. रिंटू शेख (25) और समस्तीपुर खास टोला निवासी फिरोज शेख (29) बाइक से राजमहल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखीपुर पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन फोर लेन सड़क पर तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। उधर,हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. नजिस अहमद ने दोनों घायलों का इलाज किया। यह भी पढ़ें- डिवाइडर से बाइक की टक्कर, दो युवक घायल डॉक्टर ने बताया दोनों युवक खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना राजमहल थाना पुलिस को दे दी गई थी।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.