तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत
गाज़ियाबाद, मई 13 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में मेरठ तिराहे पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार किशोर और युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतकों की पहचान विजयनगर निवासी के रूप में हुई। वहीं, घटना का पता चलने पर दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब एक बजे डायल-112 पीआरवी को मेरठ तिराहे पर सड़क हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई है और दो युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.