तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल
गोरखपुर, अगस्त 3 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम ओवरब्रिज पर रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्रमोद कुमार निषाद (निवासी काली मंदिर, गोलघर, जटेपुर दक्षिणी) को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.