मुरादाबाद, जून 17 -- थाना मूंढापांडे क्षेत्र में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम चमरपुरा दान निवासी युवक शाम के समय दलपतपुर से अपने गांव की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह गत्ता फैक्ट्री के पास पहुंचा, उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज गति होने के कारण सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पता...