गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। फिरोजगांधी कॉलोनी में रफ़्तार का विरोध करने पर दो भाइयों ने मिलकर खूनी खेल खेला। आरोपियों ने ईंट मारकर एक युवक के चार दांत तोड़ दिए और उसकी नाक पर गंभीर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आई एक युवती भी इस हमले में घायल हो गई। पुलिस ने घायल की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवपुरी निवासी लक्ष्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मार्च की रात वह अपने दोस्त पंकज से मिलने फिरोजगांधी कॉलोनी गया था। उसी समय पंकज का भाई नवीन गली में आइसक्रीम लेने निकला। तभी पड़ोस में रहने वाले दो भाई तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए आए। नवीन ने जब उन्हें सावधानी से बाइक चलाने की सलाह दी, तो आरोपियों ने उसे थप्पड़ मार दिया।नवीन द्वारा 112 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.