देवरिया, जून 22 -- महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। बाइक सवार ने कुछ युवकों को बुला कर व्यक्ति की पिटाई कर दी। जिससे उसके हाथ का अंगूठा टूट गया। इस मामले में पुलिस ने पांच के विरुद्ध केस दर्ज किया है।महुआडीह थाना क्षेत्र के समोगर कंचनपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह ने महुआडीह पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक तेज गति से बाइक चलाकर जा रहा था। उन्होंने उसे रोक कर धीमी गति से बाइक चलाने की बात कही। इस पर उसने कुछ अन्य युवकों को बुलाकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में रास्ते में घेरकर दो दोस्तों को पीटा मारपीट में अजय कुमार सिंह घायल हो गए और उनके दाहिने हाथ का अंगूठा टूट गया। आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब वह युवक के घर पहुंचे और उसके प...