कानपुर, अप्रैल 14 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के लोहारी गांव के पास मंगलवार दोपहर बाद तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में बाइक सवार रेउना थाना क्षेत्र के रठिगांव के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने व शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम रठिगांव थाना रेउना कानपुर नगर के रहने वाले पैंतालीस साल के दयाशंकर यादव मंगलवार को गजनेर थाना क्षेत्र के खनपना गांव में अपने साढ़ू लरकऊ यादव के घर जा रहे थे। रास्ते में लोहारी गांव के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। यह भी पढ़ें- डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत इससे उनकी मौत हो गई। डायल-112 पर दी गई सूचना पर एसओ गजनेर सूर्य प्रताप सिंह मौकेपर पहुंचे। छानबीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.