तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक की मौत, दूसरा घायल
भागलपुर, जून 21 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। मिर्जाचौकी (झारखंड) से बाखरपुर दियारा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे बाबूपुर दियारा में सड़क किनारे खड़े चार लोगों में से दो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाले यादव नामक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर तीन सवार थे, जो घटना के बाद भागने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़कर एक बाइक सवार को पकड़ लिया और बाइक भी जब्त कर ली। हालांकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां बाले यादव को मृत घोषित कर दिया गया। श्रवण कुमार के हाथ, पैर और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.