तेज रफ्तार बाइक के गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, एक गंभीर
सोनभद्र, मई 24 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल युवक को मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया। पड़वानिया गांव निवासी 20 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामनारायण अपने साथी 19 वर्षीय लवकुश पुत्र वासुदेव निवासी चिंगोरी थाना घोरावल के साथ बाइक से शिल्पी रोड पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान गुरुवल गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि राजकुमार को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.