तेज रफ्तार बाइक कुत्ते से टकराया,बैठे दो युवक हुये घायल
बगहा, जून 29 -- मैनाटाड़ । भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक एक कुत्ते से टकरा गयी। जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गये। घायलों की पहचान नेपाल के परसा जिले के पांडेपुर निवासी वजीर अहमद और मोबिन अहमद के रूप में हुई है। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से इनरवा से भंगहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगरदेही गांव के पास अचानक सड़क पर आये कुत्ते से उनकी बाइक टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये। जानकारी के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण बाइक की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.