मधुबनी, जून 5 -- पारस कुमार खजौली, निज प्रतिनिधि।खजौली-कलुआही मुख्य सड़क पर ठाहर गांव स्थित ब्रह्म स्थान के समीप शुक्रवार की शाम एक अनियंत्रित बाइक की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही खजौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खजौली पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ज्योतेंद्र नारायण ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ठाहर गांव निवासी योगेश्वर ठाकुर के पुत्र किसुन ठाकुर (35) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किसुन ठाकुर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्...