बलरामपुर, दिसम्बर 7 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के पांडेयपुरवा कमदा मार्ग पर एक मोटरसाइकिल की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कमदा गांव निवासी अबू बकर ने बताया कि उनकी 60 वर्षीय पत्नी आमिना शनिवार शाम करीब चार बजे अपने खेत से साग खोंटकर घर लौट रही थी। इसी बीच वह पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक की चपेट में आ गईं। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही आमिना की मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा चालक की तलाश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.