बहराइच, फरवरी 28 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के तहसील के महसी मुख्यालय के पास कबड़ियनपुरवा गांव में सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कबड़ियनपुरवा निवासी हमीदा (70) पत्नी बाबूराम सोमवार को अपने घर से पैदल महेशपुरवा की ओर जा रही थीं। वह रोजमर्रा के काम से निकली थीं और सड़क किनारे चल रही थीं। इसी दौरान महसी-बहराइच मार्ग पर बहराइच की दिशा से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हमीदा सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.