सुपौल, अप्रैल 12 -- वीरपुर, एक संवाददाता भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 13 स्थित रोड नंबर 16 से कोचिंग के लिए जा रही चुनी कुमारी को 10 2 स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चालक दीपक कुमार (पिता कपिलदेव पासवान), निवासी वार्ड संख्या 11, भी इस दुर्घटना में घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना भीमनगर थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक एस रहमान ने ब...