बिजनौर, अप्रैल 17 -- कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम शादीपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार ग्राम शादीपुर निवासी वंश (12) पुत्र रवि कुमार शादीपुर बस अड्डा मार्ग पर खड़ा था। तभी गांव की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। बाइक का पहिया वंश के पैर से चढ़ता हुआ निकल गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- कुरसेला : बाइक की ठोकर से बच्चे का पैर टूटा, रेफर परिजन घायल वंश को इलाज के लिए बिजनौर ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार हादसे में वंश के पैर का अंगूठा बुरी तरह कुचल गया। खास बात ...