तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर घायल
औरैया, जून 8 -- औरैया, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर निवासी 60 वर्षीय गेंदालाल पुत्र गिरधारी लाल रविवार को खरीदारी के लिए औरैया आए थे। देर शाम बाजार से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कानपुर रोड स्थित जनेतपुर के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गेंदालाल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.