गोड्डा, जून 8 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमुही के समीप रविवार को एक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बैसाड़ी गांव निवासी संजय साह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

दुर्घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार संजय साह रोज की तरह गोड्डा शहर में काम करने के बाद साइकिल से अपने घर बैसाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान दुमुही के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके पर रुके बिना वाहन स...