उरई, अप्रैल 20 -- कोंच। संवाददाता उरई-कोंच रोड पर शनिवार शाम सड़क हादसे में रिटायर अध्यापक की जान चली गई। वह घर का कूड़ा डालकर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसा नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इमलोरी निवासी जगत प्रसाद निरंजन 65 वर्ष उत्तराखंड में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कोंच में मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास मकान बनवाया था, जहां वह पत्नी राजकुमारी के साथ रह रहे थे। शनिवार शाम वह उरई-कोंच रोड पार कर सीएचसी की तरफ कूड़ा डालने गए थे। कूड़ा डालकर वापस लौटते समय सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे ...