औरैया, मार्च 22 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है, जहां अनियंत्रित बाइक ने एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल और बाद में आगरा रेफर किया गया है। गांव जोर पोस्ट लुहियापुर निवासी दीपक कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 16 मार्च को उसकी भांजी आकांक्षा पुरी निवासी समरथपुर रिश्तेदारी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह सिटी गार्डन गेस्ट हाउस के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती सड़क पर गिरकर गंभीररूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। ...