बुलंदशहर, मई 2 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके जबड़े की हड्डी टूट गई। नगर कोतवाली क्षेत्र की देवीपुरा निवासी सोनिया बंसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति सुनील कुमार रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान से पैदल लौट रहे थे। जब वह मुकुट मंदिर, सर्राफा बाजार क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही दो बाइकों में से एक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके जबड़े की हड्डी टूट गई। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, जबड़े की हड्डी टूटी घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.