औरैया, जून 9 -- कुदरकोट, संवाददाता। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ऐरवा कुईली निवासी श्यामबाबू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे वह बिधूना मार्ग पर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक बाइक चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार दिलाया गया।पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल की। जांच में गांव सुल्तानपुर निवासी राजीव कुमार का नाम सामने आने पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विन...