तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल
शामली, अगस्त 14 -- थाना क्षेत्र के अनिल शर्मा पुत्र दीपचंद निवासी कुरथल थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अभिषेक भारद्वाज 12 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल से शामली बाईपास होते हुए नहर के रास्ते ग्राम मस्तगढ़ नहर तिराहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव कैल-शिकारपुर की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनके पुत्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। तहरीर के अनुसार हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और आंखों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल थानाभवन पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे न्यूटीमा हॉस्पिटल मेरठ रेफर किया गया। बाद में हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।पीड़ित पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.