औरैया, मार्च 12 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर इलाके में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम पूठा, भीखेपुर निवासी दिव्या वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो फरवरी 2026 को उनके पति मनीष कुमार उर्फ बंटी अपने एक मित्र को तिवरलालपुर छोड़कर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह जुहीखा रोड स्थित भीखेपुर पुलिया के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनीष कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.