गोरखपुर, मार्च 2 -- कैम्पियरगंज। क्षेत्र के अलगटपुर के पास शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान लकी राव पुत्र स्वर्गीय रामभरोस निवासी ग्राम धरमपुर टोला भौराबारी, थाना कैम्पियरगंज के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतक के भाई विवेक राव की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भाई ने बताया कि लकी राव 27 फरवरी को महराजगंज में एक ईंट भट्ठे पर काम कर शाम करीब छह बजे बाइक से लौट रहा था। वह अलगटपुर के पास पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने लकी को मृत घोषित कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.