औरंगाबाद, जून 22 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज शहर के काली स्थान के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कुटकुरी गांव निवासी स्व. लखन मिस्त्री की 60 वर्षीय पत्नी सत्या कुंवर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। लालसा देवी द्वारा रफीगंज थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चिकित्सकों ने पहले उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर किया, लेकिन वहां भी हालत गंभीर रहने पर बेहतर उपचार के लिए पटना भेज दिया गया। थानाध्यक्...