लखनऊ, मार्च 6 -- दवा लेने के लिए सड़क पार कर रही मदरसे की प्रिंसिपल को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान प्रिंसिपल की मौत हो गई। काकोरी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अंधे की चौकी सिकरौल निवासी फातिमा खान (39) मदरसे की प्रिंसिपल थीं। परिवार में पति शाहिद अनवर और दो बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि तीन मार्च की शाम फातिमा की तबीयब खराब हो गई। वह घर के पास एक निजी अस्पताल में दवा लेने के लिए घर से निकली थी। वह घर के पास सड़क पार कर रही थी। तभी सामने से एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज की थी कि वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी। जिससे फातिमा के सिर पर गंभीर चोट आ गई। ह...