कटिहार, मार्च 10 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के सिक्कट पंचायत अंतर्गत समेली कामत के पास सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक मजदूर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए बरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिक्कट बोरो पार मुशहरी टोला निवासी रूपन ऋषि की 30 वर्षीय पत्नी रंजू देवी खेत में मजदूरी का काम कर रही थी। दोपहर में खाना खाने के बाद वह हाथ में थाली लेकर खेत से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सेमापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के ब...